देहरादून: भरभराकर गिर पड़ी सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार, एक युवक गंभीर रूप से घायल
रैबार डेस्क: राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला में सेंट्रियो मॉल के सामने मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक युवक दबकर घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, टिहरी के रतौली गांव का रहने वाला 26 साल का सचिन पुत्र बलबीर सिंह, देहरादून में पासपोर्ट बनवाने आया था। शाम के समय वह सेंट्रियो मॉल के सामने इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई। सचिन मलबे के नीचे दब गया। उसका बायां पैर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के समय पास में ही चाय का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय विनोद को भी हल्की चोटें आई हैं।
हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद सरकारी भवनों और उनकी पुरानी दीवारों के रखरखाव व सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
The post देहरादून: भरभराकर गिर पड़ी सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार, एक युवक गंभीर रूप से घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
डेयरी के पैसे न लौटाने पर थी खुन्नस, दोस्तों के साथ मिल...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 145 276.4k
‘जब चीनी सेना ने हमें हिरासत में ले लिया था’…राष्ट्रीय ...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 144 501.8k
छात्रसंघ चुनाव: DAV देहरादून में ABVP का डंका, MBPG हल्...
Asarkari Reporter Sep 30, 2026 124 136.7k
-
Navya AgarwalBahut achha analysis hai!1 month agoReplyLike (115) -
Jyoti GhoshThis news deserves more attention.1 month agoReplyLike (111) -
Hemlata TiwariKaash sab log aise sochte!1 month agoReplyLike (143) -
Garima BhattHow will this affect the concerned stakeholders in the long run?1 month agoReplyLike (173) -
Deepika IyerInnovation will play a key role in the next steps.1 month agoReplyLike (172) -
Megha SharmaImportant to differentiate facts from opinions here.1 month agoReplyLike (110)