भारत को मिले ओलंपिक की मेजबानी, इसके लिए कांवड़ यात्रा निकालेंगी खेलमंत्री रेखा आर्या

Aug 3, 2026 - 18:30
 122  5k
भारत को मिले ओलंपिक की मेजबानी, इसके लिए कांवड़ यात्रा निकालेंगी खेलमंत्री रेखा आर्या

रैबार डेस्क: अहमदाबाद में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन की मेजबानी का ध्वज भारत को सौंप दिया गया है। और अब भारत ओलंपिक की मेजबानी के लिए प्रयास कर रहा है। उत्तराखंड की खेलमंत्री रेखा आर्या ने इसी संकल्प के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। रेखा आर्या 10 अगस्त को कांवड़ लेकर मिशन ओलंपिक संकल्प के लिए 22 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करेंगी। महिला सशक्तीकरण औऱ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए रेखा आर्या इससे पहले भी कांवड़ यात्रा निकाल चुकी हैं।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को खेल महाशक्ति बनाने और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प को साकार करने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। रेखा आर्या ने बताया कि कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से होगा और इसका समापन ऋषिकेश के पावन वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के चरणों में जलाभिषेक कर भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने तथा देश को खेलों के क्षेत्र में विश्व अग्रणी बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदैव राष्ट्रीय संकल्पों को ऊर्जा देने वाली भूमि रही है। इसी भावना के साथ आयोजित यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, खेल चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संगम होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि से उठने वाली यह संकल्प यात्रा देशभर के युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

The post भारत को मिले ओलंपिक की मेजबानी, इसके लिए कांवड़ यात्रा निकालेंगी खेलमंत्री रेखा आर्या appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0