मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, लोडर वाहन से टकराई इको कार, 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
रैबार डेस्क: देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लच्छीवाला टोल प्लाजा और मणिमाई मंदिर के बीच एक वाहन सड़क किनारे खड़े लोडर से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार थे। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक मणिमाई मंदिर के पास अचानक से आगे जा रहे पिकअप लोडर का पहिया निकल गया, इसी वक्त पीछे से आ रही ईको कार पिकअप वाहन में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि इको कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
The post मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, लोडर वाहन से टकराई इको कार, 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
होटल-रेस्टोरेंट में FDA का छापेमारी अभियान जारी, दूध-पन...
Asarkari Reporter Aug 12, 2026 111 321.8k
-
Krishna PillaiThis portal plays a key role in informing citizens.Just NowReplyLike (151) -
Ananya SharmaSource ki credibility check karna important hoga is news ke liye.Just NowReplyLike (158) -
Divya JoshiThe next decade could see significant changes based on this.Just NowReplyLike (181) -
Kirti NarayanItni positivity dekhkar achha laga.Just NowReplyLike (106) -
Akshara ChopraBahut hi factual article hai.Just NowReplyLike (94) -
Navya MehtaBahut serious cheez hai yeh.Just NowReplyLike (185)