मुख्यमंत्री के आश्वासन पर चौखुटिया का उपजिला चिकित्सालय आंदोलन स्थगित; टोकन मनी जल्द जारी होगी, विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे तैनात
अल्मोड़ा : चौखुटिया में उपजिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आज मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर हुई विस्तृत वार्ता के बाद 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। आंदोलनकारियों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक टोकन मनी शीघ्र जारी की जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित प्रक्रियाएँ तेज़ी से आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
मुख्यमंत्री द्वारा यह भरोसा दिया गया है कि चौखुटिया क्षेत्र की सभी जायज़ मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता हैl आंदोलनकारी द्वारा उनका धन्यवाद भी किया गयाl वीडियो वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि भुवन कठायत, अशोक कुमार एवं उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक एवं MDDA उपाध्यक्ष...
Asarkari Reporter Nov 15, 2026 145 499.6k
विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रत...
Asarkari Reporter Nov 10, 2026 135 501.8k
अब ऑनलाइन टोकन से मिलेगी खाद, FFS ऐप से होगा पंजीकरण – ...
Asarkari Reporter Nov 23, 2026 148 153.3k
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास ...
Asarkari Reporter Nov 12, 2026 131 501.8k
5100 दीपों से जगमगाया धर्मपुर, प्रभात फेरी और हरिनाम सं...
Asarkari Reporter Nov 24, 2026 129 125.9k
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिली जेनी, न्या...
Asarkari Reporter Nov 12, 2026 142 501.8k
-
Shruti ShuklaKya yeh sach mein hona chahiye tha?12 months agoReplyLike (94) -
Ekta AggarwalSomething feels off about this.12 months agoReplyLike (112) -
Manisha DesaiContinuous learning and adaptation are necessary today.12 months agoReplyLike (151) -
Meera AggarwalItni positivity dekhkar achha laga.12 months agoReplyLike (133) -
Esha SaxenaThis news deserves more attention.12 months agoReplyLike (182) -
Nishita NandaIska prabhav environment ya specific sectors par kya hoga?12 months agoReplyLike (193)