युवाओं के लिए खुशखबरी, इंटर कॉलेज प्रवक्ता के 808 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
रैबार डेस्क: उत्तराखंड में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नए साल में खुशखबरी है। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 808 पदों पर भर्ती निकाली है। कुछ महीने पहले शिक्षा निदेशालय ने 808 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव सरकार को भेजा था।
आयोग की विज्ञप्ति के मुताबिक कुल 808 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें से 725 पद सामान्य शाखा के लिए जबकि 83 पद महिला शाखा के लिए हैं। प्रवक्ता भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन की तिथि 31 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 रखी गई है। अभ्यर्थियों की आयुसीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष रखी गई है।
विषयवार गौर करें तो सामान्य शाखा के 725 पदों में सबसे ज्यादा नागरिक शास्त्र के लिए 111 पद हैं जबकि हिंदी के लिए 78, फिजिक्स के लिए 73, अर्थशास्त्र के लिए 72, जीव विज्ञान के लिए 67 पद हैं। महिला शाखा के 83 पदों में से सबसे ज्यादा 14 पद अंग्रेजी के लिए हैं। लिखित परीक्षा की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
उत्तराखंड के राजकीय इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के प्रवक्ता के कई पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे। अब 808 पदों पर भर्ती के बाद कुछ हद तक शिक्षकों की कमी दूर हो सकेगी।
The post युवाओं के लिए खुशखबरी, इंटर कॉलेज प्रवक्ता के 808 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
लचर कानून व्यवस्था,महिला अपराध के खिलाफ कांग्रेस का शक्...
Asarkari Reporter Feb 17, 2026 128 335.7k
देहरादून: धौलास में शेख उल हिंद ट्रस्ट की जमीन की जांच ...
Asarkari Reporter Feb 12, 2026 130 501.8k
जनसहभागिता से तैयार होगा आम जनता का बजट, रांसी में मुख्...
Asarkari Reporter Feb 21, 2026 145 165.2k
जनजाति समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य ...
Asarkari Reporter Feb 22, 2026 148 138.7k
कांग्रेस का लोकभवन कूच:कार्यक्रम से पहले हटाए गए पोस्टर...
Asarkari Reporter Feb 16, 2026 112 362.4k
-
Himani KhanWe need to analyze the potential impact on different sections of society.2 months agoReplyLike (167) -
Amrita SenLet's analyze how this fits into the current governance framework.2 months agoReplyLike (149) -
Gargi ThakurLet's hope for positive outcomes from this.2 months agoReplyLike (158) -
Harini PillaiDil ke kareeb lagta hai yeh mudda.2 months agoReplyLike (123) -
Meher DesaiThis kind of reporting helps in keeping citizens informed.2 months agoReplyLike (177) -
Pallavi SenguptaRequesting more such analytical pieces.2 months agoReplyLike (165)