23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियों को अंतिम रूप
ज्योतिर्मठ : भगवान बदरीनाथ जी के कपाट आगामी 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस पावन अवसर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने विभिन्न संगठनों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित कीं। ज्योतिर्मठ में आयोजित इन बैठकों में कपाट खुलने के उत्सव को भव्य बनाने और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने पर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने बताया कि 21 अप्रैल को रावल जी एवं आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर, ज्योतिर्मठ से बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। इस प्रस्थान को यादगार बनाने के लिए ज्योतिर्मठ के विभिन्न संगठनों के सहयोग से भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नृसिंह मंदिर प्रांगण से पेट्रोल पंप तक देव डोलियों को पारंपरिक विधि-विधान के साथ विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे विभिन्न वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ भाग लेंगे, वहीं स्थानीय महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में देव डोलियों की अगवानी करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
उत्तराखंड पंचायतीराज का दूसरा नाम बनीं IAS निधि यादव, क...
Asarkari Reporter Nov 16, 2026 158 307.4k
मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ ...
Asarkari Reporter Nov 17, 2026 122 247.5k
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास ...
Asarkari Reporter Nov 12, 2026 131 447.9k
-
Deepika BasuThis portal plays a key role in informing citizens.7 months agoReplyLike (182) -
Pallavi SenguptaLet's engage in a constructive dialogue about this.7 months agoReplyLike (121) -
Navya AgarwalHow does this compare to similar developments in the past?7 months agoReplyLike (139) -
Ananya SharmaWell-articulated summary of the situation.7 months agoReplyLike (90) -
Bhavana GuptaKya aap is par aur explain karenge?7 months agoReplyLike (166) -
Anuradha RaoNeed to connect the dots between related news items.7 months agoReplyLike (139)