राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी बधाई
देहरादून : ’भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं है ।’ डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने केद्रीय नेतृव के मार्गदर्शन मे पांच खाली पड़े मंत्री पद पर नियुक्ति की है जो एक स्वागत योग्य कदम है।
डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी मे आयोजित कार्यक्रम मे विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। सभी को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। सभी नए कैबिनेट मंत्रियों को नव दायित्व की बधाई और सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
डॉ. नरेश बंसल ने कहा की आज उत्तराखंड के विकास की यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त मंत्रियों के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है और उन्होंने जमीनी स्तर पर व्यापक रूप से काम किया है। जनकार्य व राज्य के विकास हेतु समर्पित नेताओं की यह एक ऐसी शानदार टीम है, जो उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी व इससे राज्य में संतुलित और समावेशी विकास को बल मिलेगा। सभी को नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए म...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 102 256.7k
पौड़ी गढ़वाल : उद्यान योजनाओं से छह वर्षों में 30,286 ल...
Asarkari Reporter Sep 14, 2026 114 169.9k
बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष के...
Asarkari Reporter Sep 15, 2026 125 110.3k
-
Richa PatelMechanisms for redressal of grievances are important.6 months agoReplyLike (142) -
Anuradha RaoHow will this influence public perception and trust?6 months agoReplyLike (171) -
Ritu IyerLog ab kuch seekh rahe hain.6 months agoReplyLike (182) -
Oindrila RastogiDil khush ho gaya yeh padhkar.6 months agoReplyLike (114) -
Bhavana GuptaThis could be a game-changer if implemented effectively.6 months agoReplyLike (190) -
Ruchi TanejaWhat aspects haven't been covered yet?6 months agoReplyLike (143)