वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
देहरादून : यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कस्याली निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
भेंट के दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल, शिक्षा तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े नए विकास प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए। इन विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर विश्वजीत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग निरंतर मिलता रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने क्षेत्र की जनता के हित में सभी को साथ लेकर निरंतर प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
उत्तरकाशी : झाला में Rural Stays Gangotri की शुरुआत, गा...
Asarkari Reporter Sep 25, 2026 118 451.4k
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत स...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 112 501.8k
बदरीनाथ में फेस्टिवल को लेकर भ्रामक पोस्ट से बचें, तथ्य...
Asarkari Reporter Sep 25, 2026 147 418.6k
पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुल...
Asarkari Reporter Sep 29, 2026 109 280.2k
-
Rani VermaYeh ek achhi shuruaat hai.7 months agoReplyLike (109) -
Grishma KapoorJaldi se aur details laaiye.7 months agoReplyLike (99) -
Nidhi ChauhanKya yeh India ke liye acha hoga?7 months agoReplyLike (192) -
Saanvi NairIss update ke peeche ka context thoda aur samjha sakte hain?7 months agoReplyLike (172) -
Ila RaniMujhe lagta hai sabko yeh padhna chahiye.7 months agoReplyLike (157) -
Ojasvi SinghMujhe lagta hai humein isme part lena chahiye.7 months agoReplyLike (122)