संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
पौड़ी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित उनकी प्रतिमा पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी को शुभकामनाएं भी दीं और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा में नयी सोच दी। उन्होंने बताया कि उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों को अपनाकर ही समाज में सच्ची समरसता स्थापित की जा सकती है।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया तथा उनके विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नरेंद्र टम्टा, क्रांति किशोर, जसपाल रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, मनीष कुमार, अनिरुद्ध, भक्ति लाल शाह सहित अन्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रत...
Asarkari Reporter Nov 10, 2026 135 501.8k
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक एवं MDDA उपाध्यक्ष...
Asarkari Reporter Nov 15, 2026 145 499.6k
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास ...
Asarkari Reporter Nov 12, 2026 131 501.8k
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिली जेनी, न्या...
Asarkari Reporter Nov 12, 2026 142 501.8k
-
Falguni DesaiThanks to asarkari.com for highlighting this.7 months agoReplyLike (144) -
Trishna ShahItni positivity dekhkar achha laga.7 months agoReplyLike (190) -
Monika SharmaWe need to stay proactive and informed.7 months agoReplyLike (117) -
Bhavana ShuklaHow does this impact our access to essential services?7 months agoReplyLike (127) -
Meenakshi MenonHow can we ensure our voices are heard regarding this?7 months agoReplyLike (165) -
Bhavana ShuklaHow user-friendly is the process for the common person?7 months agoReplyLike (173)