22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, शिवरात्रि पर हुई शुभ मुहूर्त की घोषणा
रैबार डेस्क: विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय हुई।
रविवार को शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विधि-विधान और पंचांग गणना के अनुसार कपाट खुलने की तिथि तय की गई। गणना के तहत भैरवनाथ पूजा 18 अप्रैल को की जाएगी। 19 अप्रैल को चल उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थलस्थल से फाटा की ओर प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को गौरीकुंड में डोली रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद 21 अप्रैल को चल उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी। 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए बाबा केदार के कपाट खोल दिये जाएंगे।
बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म काल मुहूर्त पर 6:15 पर खोले जाएंगे। वसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को खोले जायेंगे। कपाट खुलने का मुहूर्त मंदिर समिति की बैठक में तय किया जाएगा।
The post 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, शिवरात्रि पर हुई शुभ मुहूर्त की घोषणा appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित और समयबद्ध समाधान ...
Asarkari Reporter Sep 22, 2026 158 333.4k
बदरीनाथ धाम में DJ की धुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीर्...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 106 158.9k
‘जब चीनी सेना ने हमें हिरासत में ले लिया था’…राष्ट्रीय ...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 144 403.1k
पीड़ितों को न्याय में नहीं होगी देरी, ST/SC अत्याचार के...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 131 273.3k
-
Akshara ChopraSahi samay par sahi jaankari dena prashasan ki zimmedari hai.7 months agoReplyLike (98) -
Kalpana SinghYeh topic kaafi zaroori hai.7 months agoReplyLike (149) -
Simran KaurWhat recourse do citizens have if they face issues?7 months agoReplyLike (162) -
Lata YadavThis portal plays a key role in informing citizens.7 months agoReplyLike (138) -
Jyoti GuptaBeing prepared is always better.7 months agoReplyLike (162) -
Sara ShahDil ko chhoo gaya yeh perspective.7 months agoReplyLike (159)