24 मई की पेंशन हुंकार रैली को सफल बनाने का आह्वान
कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड सभागार में रविवार को पेंशन हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 24 मई को आयोजित होने वाली हुंकार रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सतीस कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने भविष्य और बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में नहीं है और इसके तहत कर्मचारियों को बहुत कम पेंशन मिल रही है, जो उनके भविष्य के साथ अन्याय है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा और सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों से 24 मई को आयोजित रैली में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश चैहान ने भी रैली का समर्थन करते हुए सभी शिक्षक-कर्मचारियों से इसमें शामिल होने की अपील की।
बैठक के पश्चात ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें हिमांशु नेगी को ब्लॉक अध्यक्ष, आशीष नेगी को ब्लॉक सचिव, हर्षवर्धन गैरोला को संरक्षक, राजकुमार को ब्लॉक संयोजक तथा चंदा चैधरी को ब्लॉक महिला अध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष जगत सिंह, जिला संयोजक संतन रावत, सूरज, मनीष जखेड़ा, कुशलनंद मेथानी, आशीष नेगी, जितेंद्र राणा, शुभम बिष्ट, दीपक सती, मनोज थपवाल, अतुल किमोठी, राजकुमार, दिनेश कुनियाल आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव दिनेश नेगी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सतीत्व और नारी शक्ति का तेज देवताओं को भी नतमस्तक करने ...
Asarkari Reporter Aug 10, 2026 114 257.8k
टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों ...
Asarkari Reporter Aug 14, 2026 159 116.2k
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो ...
Asarkari Reporter Aug 12, 2026 107 170.8k
-
Charu TripathiBahut hi zaroori cheez hai yeh.3 months agoReplyLike (170) -
Ruchi TanejaThis might necessitate further reforms down the line.3 months agoReplyLike (94) -
Surbhi AhujaAccessibility for people with disabilities needs consideration in the process.3 months agoReplyLike (168) -
Meenakshi MenonHistory banti dikh rahi hai.3 months agoReplyLike (131) -
Snehalata NaikInformation dissemination channels ko aur strong karne ki zaroorat hai.3 months agoReplyLike (190) -
Radhika SethBahut achhe insights diye hain.3 months agoReplyLike (175)