BJP अध्यक्ष नितिन की नवीन टीम घोषित, तीरथ-वसुंधरा समेत 13 उपाध्यक्ष, बलूनी को फिर से मीडिया का जिम्मा

Aug 18, 2026 - 09:30
 164  2.5k
BJP अध्यक्ष नितिन की नवीन टीम घोषित, तीरथ-वसुंधरा समेत 13 उपाध्यक्ष, बलूनी को फिर से मीडिया का जिम्मा

रैबार डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम को सिर्फ संगठन में पदों के बंटवारे के तौर पर ही नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। उत्तराखंड से भी दो बड़े चेहरों को राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में जगह मिली है। पूर्व सीएम और सांसद रहे तीरथ सिंह रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को तीसरी बार राष्ट्रीय मीडिया का संयोजक बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड समेत अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए चुनावी राज्यों के नेताओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। 136 उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। नई टीम में उत्तर प्रदेश को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। प्रो. तारिक मंसूर और रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री,  डॉ. भोला सिंह और संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी मिली है।

उत्तराखंड से भी पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत की वापसी हुई है। तीरथ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाया गया है जबकि गढ़वाल सांसद को मीडिया संयोजक बनाया गय है। बलूनी इससे पहले भी दो बार मीडिया संयोजक औऱ मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड से एक और चेहरे आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

आईटी सेल से अमित मालवीय की छुट्टी

बीजेपी ने अमित मालवीय को अपनी राष्ट्रीय आईटी सेल के प्रमुख के पद से हटाकर छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को यह जिम्मेदारी सौंपी है। मालवीय करीब एक दशक से ज्यादा समय से बीजेपी आईटी सेल की कमान संभाल रहे थे। आईटी सेल में दीपक म्हास्के के अलावा आलोक भट्ट, शिवानंद द्विवेदी, प्रीति गांधी  और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया है।

The post BJP अध्यक्ष नितिन की नवीन टीम घोषित, तीरथ-वसुंधरा समेत 13 उपाध्यक्ष, बलूनी को फिर से मीडिया का जिम्मा appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0