BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

Aug 4, 2026 - 00:30
 119  3.1k
BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

BMW India ने अपडेटेड BMW 7 Series और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक BMW i7 के लॉन्च से पहले इनकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है.

हैदराबाद: लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW India ने अपडेटेड BMW 7 Series और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक BMW i7 के लॉन्च से पहले इनकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. संभावना जताई जा रही है कि इनकी कीमतें और भारत-स्पेसिफिक वेरिएंट लाइनअप की जानकारी लॉन्च के समय दी जाएगी.

नई BMW 7 Series में क्या कुछ मिलने वाला है
इस फेसलिफ्ट मॉडल में सेडान के ओरिजिनल डिज़ाइन को बनाए रखा जाएगा और कई डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी से जुड़े अपडेट्स किए गए हैं. इसमें सामने की तरफ, BMW 7 Series में नई इलुमिनेटेड किडनी ग्रिल, अपडेटेड स्प्लिट LED हेडलैंप और नए डिज़ाइन वाला बंपर दिया जाएगा.

कार के बोनट को भी नए सिरे से डिज़ाइन किया गया है, जबकि पिछले हिस्से में नया बंपर और नए LED टेल लैंप दिए गए हैं. BMW ने नए अलॉय व्हील डिज़ाइन भी शामिल किए हैं.

ज़्यादातर अपडेट्स कार के केबिन के अंदर किए गए हैं. इसके रीडिज़ाइन किए गए डैशबोर्ड में BMW की लेटेस्ट डिज़ाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है. कार में पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह विंडस्क्रीन के बेस पर नया पैनोरमिक विज़न डिस्प्ले दिया गया है. कार के सेंटर कंसोल में 17.9-इंच का टचस्क्रीन मिलता है, जबकि 14.6-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले एक ऑप्शन के तौर पर दिया जाएगा.

BMW 7 Series का पावरट्रेन
BMW अपनी 7 Series को इंटरनल कंबशन इंजन और ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, दोनों विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत के लिए पावरट्रेन विकल्पों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन अपडेटेड BMW i7 में बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है और यह वेरिएंट के आधार पर 720 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है.

यह इलेक्ट्रिक लग्ज़री सेडान 250 kW तक की DC फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि मौजूदा BMW 7 Series भारत में पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ बेची जाती है, जबकि BMW i7, कंपनी की फ़्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान के तौर पर उपलब्ध है.

संभावना जताई जा रही है कि अपडेटेड मॉडल भी इसी तरह के कॉन्फ़िगरेशन के साथ आएगा, हालांकि भारतीय बाज़ार के लिए फ़ाइनल वेरिएंट लाइनअप और स्पेसिफ़िकेशन की जानकारी लॉन्च के समय ही कन्फ़र्म की जाएगी. भारत में लॉन्च होने के बाद, नई BMW 7 Series फुल-साइज़ लग्ज़री सेडान सेगमेंट उतारी जाएगी, जो Mercedes-Benz S-Class से मुकाबला करेगी. वहीं BMW i7 भारत में बिकने वाली कुछ चुनिंदा ऑल-इलेक्ट्रिक लग्ज़री लिमोज़ीन में से एक बनी रहेगी.

The post BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च appeared first on Uttarakhand Tak.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0