Jharkhand Weather Alert: झारखंड में ठंड का प्रकोप! 13, 14, 15 और 16 जनवरी तक इन जिलों में शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’
Jharkhand Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 16 जनवरी के बीच शीत लहर की आशंका के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए 13 से 16 जनवरी तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, हजारीबाग जिले में 14 से 16 जनवरी के बीच शीत लहर की चेतावनी दी गई है।
आईएमडी के रांची केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “झारखंड के ऊपर वायुमंडल की ऊपरी सतहों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण राज्य के कई जिलों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।” उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है, जबकि इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पलामू (डालटेनगंज) में 4.9 डिग्री और खूंटी में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
The post Jharkhand Weather Alert: झारखंड में ठंड का प्रकोप! 13, 14, 15 और 16 जनवरी तक इन जिलों में शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’ appeared first on Dastak Times | दस्तक टाइम्स.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
परिवार ही पहला विद्यालय, माँ के संस्कारों से बनता है रा...
Asarkari Reporter Feb 17, 2026 114 443.5k
मानवता की मिसाल: रिटायर्ड ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने...
Asarkari Reporter Feb 13, 2026 156 501.8k
महंगाई के आंकड़ों में बड़ा बदलाव! CPI की नई सीरीज से कम...
Asarkari Reporter Feb 13, 2026 161 501.8k
‘केंद्रीय योजनाओं को जानबूझकर रोका जा रहा,’ भाजपा सांसद...
Asarkari Reporter Feb 11, 2026 145 501.8k
-
Urmi NairEducational institutions should also discuss such relevant topics.1 month agoReplyLike (186) -
Sakshi YadavThe real impact will only be clear after observing its implementation.1 month agoReplyLike (179) -
Ankita MishraCould you please provide the link to the official notification or press release for this?1 month agoReplyLike (137) -
Akshara ChopraHow does this affect India's standing on a global scale?1 month agoReplyLike (94) -
Kalpana SinghDil se dhanyavaad for this insight!1 month agoReplyLike (123) -
Shruti ShuklaSahi samay par sahi jaankari dena prashasan ki zimmedari hai.1 month agoReplyLike (125)