Jharkhand Weather Alert: झारखंड में ठंड का प्रकोप! 13, 14, 15 और 16 जनवरी तक इन जिलों में शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’
Jharkhand Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 16 जनवरी के बीच शीत लहर की आशंका के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए 13 से 16 जनवरी तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, हजारीबाग जिले में 14 से 16 जनवरी के बीच शीत लहर की चेतावनी दी गई है।
आईएमडी के रांची केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “झारखंड के ऊपर वायुमंडल की ऊपरी सतहों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण राज्य के कई जिलों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।” उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है, जबकि इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पलामू (डालटेनगंज) में 4.9 डिग्री और खूंटी में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
The post Jharkhand Weather Alert: झारखंड में ठंड का प्रकोप! 13, 14, 15 और 16 जनवरी तक इन जिलों में शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’ appeared first on Dastak Times | दस्तक टाइम्स.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
PM मोदी की ‘My Friend’ कही जाने वाली Giorgia Meloni कौन...
Asarkari Reporter May 20, 2026 138 410.7k
होर्मुज रूट पर फिर लौटेगा भारत! युद्ध के बाद पहली बार त...
Asarkari Reporter May 22, 2026 138 356.6k
डायवर्सन मामलों में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्...
Asarkari Reporter May 26, 2026 155 152.7k
-
Urmi NairEducational institutions should also discuss such relevant topics.4 months agoReplyLike (186) -
Sakshi YadavThe real impact will only be clear after observing its implementation.4 months agoReplyLike (179) -
Ankita MishraCould you please provide the link to the official notification or press release for this?4 months agoReplyLike (137) -
Akshara ChopraHow does this affect India's standing on a global scale?4 months agoReplyLike (94) -
Kalpana SinghDil se dhanyavaad for this insight!4 months agoReplyLike (123) -
Shruti ShuklaSahi samay par sahi jaankari dena prashasan ki zimmedari hai.4 months agoReplyLike (125)