आईआईएम काशीपुर में ICAL 2026 का उद्घाटन: भविष्य-उन्मुख पुस्तकालयों पर वैश्विक संवाद को बढ़ावा
देहरादून: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने अपने परिसर में एशियन लाइब्रेरीज़ के 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICAL 2026) का औपचारिक उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका आयोजन एशियन लाइब्रेरी एसोसिएशन, नई दिल्ली के सहयोग से “विकसित होती सूचना परिदृश्य: पुस्तकालयों को भविष्य के लिए तैयार करना” विषय के अंतर्गत किया जा रहा है।
उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड सरकार के माननीय मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने मुख्य संबोधन में श्री आनंद बर्द्धन ने सूचना की प्रचुरता और डेटा-आधारित शासन के इस युग में पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत, जैसे तक्षशिला और नालंदा, का उल्लेख करते हुए उन्होंने पुस्तकालयों को गतिशील, सुलभ और प्रौद्योगिकी-सक्षम ज्ञान केंद्रों के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा पुस्तकालय अवसंरचना को सुदृढ़ करने और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

आईआईएम काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी; कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत,ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति , एशियन लाइब्रेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आर. के. शर्मा; तथा आईआईएम काशीपुर की पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष प्रो. ए. वी. रमण भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
राम मंदिर चढ़ावा मामले की SIT जांच पूरी, अंतिम रिपोर्ट ...
Asarkari Reporter Aug 18, 2026 141 489.7k
त्योहारों से पहले चीनी की बढ़ती कीमत पर खरगे का केंद्र ...
Asarkari Reporter Aug 23, 2026 144 317.7k
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने संभाली कमान, NDRF-SDRF को म...
Asarkari Reporter Aug 14, 2026 115 501.8k
YouTube गेम का ऐसा चढ़ा खुमार कि घर से भाग निकले दो बच्...
Asarkari Reporter Aug 25, 2026 107 198.8k
मेरठ पुलिस लाइन में एसएसपी मेरठ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे ...
Asarkari Reporter Aug 16, 2026 156 501.8k
CJI के विरोध पर NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने वाप...
Asarkari Reporter Aug 14, 2026 116 501.8k
-
Chitra RathoreSustainability aspects are crucial for future success.4 months agoReplyLike (172) -
Jahnavi BhattIs there a way for citizens to provide feedback or suggestions?4 months agoReplyLike (98) -
Ritu IyerNeed more information on the 'how' and 'why' behind this.4 months agoReplyLike (156) -
Sara ShahPositive changes honge hopefully.4 months agoReplyLike (162) -
Monika SharmaThis topic warrants a deeper discussion among readers.4 months agoReplyLike (102) -
Sushma VermaYeh badlav/khabar desh ke vikas ko kis tarah prabhavit kar sakta hai?4 months agoReplyLike (106)