जम्मू कश्मीर: 400 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का बुलेटप्रूफ वाहन 10 जवान शहीद, कई घायल
रैबार डेस्क: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑपरेशन के लिए जा रहे सेना के जवानों का बुलेट प्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 10 जवान शहीद हो गए जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। ये हादसा भदरवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ।
जानकारी के मुताबिक सेना के 20 जवान ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए बुलेट प्रूफ वाहन में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान खन्नीटॉप के पास दुर्गम और तीव्र मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 10 जवानों की जान चली गई जबकि 10 अन्य घायल हैं मामूली रूप से घायलों का भदरवाह अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।
The post जम्मू कश्मीर: 400 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का बुलेटप्रूफ वाहन 10 जवान शहीद, कई घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
वाट्सएप्प पर किया यूनिवर्सिटी का पेपर लीक, कॉलेज का एसि...
Asarkari Reporter Jul 24, 2026 110 462.3k
NEET Protest: छात्रों के बीच जंतर मंतर पहुंचा उत्तराखंड...
Asarkari Reporter Jul 24, 2026 137 429.7k
राहुल की रैली से पहले बड़ा हादसा, लोहे का कटर गिरने से ...
Asarkari Reporter Jul 17, 2026 164 501.8k
अल्मोड़ा में बंदरों का आतंक, बुजुर्ग दिव्यांग को घर में...
Asarkari Reporter Jul 18, 2026 101 501.8k
-
Asha NairCould you elaborate on the verification process for this information?6 months agoReplyLike (94) -
Radhika SethThis development opens up new avenues for exploration.6 months agoReplyLike (91) -
Urmi SenEffective governance requires clear communication like this.6 months agoReplyLike (122) -
Esha PatelThank you for this information.6 months agoReplyLike (192) -
Deepti SenIt's essential to approach this topic with an open mind.6 months agoReplyLike (106) -
Megha JoshiSomething feels off about this.6 months agoReplyLike (133)