जिला प्रशासन देहरादून ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करते हुए साफ कर दिया है
देहरादून जिला प्रशासन देहरादून ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करते हुए साफ कर दिया है कि इसमें संलिप्त पाए जाने पर गैस एजेंसी स्वामियों को सीधे जेल भेजा जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में क्यूआरटी टीमों को जिले की सभी गैस एजेंसियों पर तैनात कर उनकी हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।बैठक में बढ़ते बैकलॉग पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने 25 हजार मैन्युअल गैस वितरण की एंट्री को तुरंत ऑनलाइन अपडेट करने और 25 व 45 दिन की एडवांस बुकिंग का पृथक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही छापेमारी में पकड़े गए सिलेंडरों को संबंधित एजेंसियों से ट्रेस कर दोषी एजेंसी स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के आदेश दिए गए।प्रशासन की कार्रवाई के तहत अब तक 5 मुकदमे दर्ज कर 3 आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि 150 घरेलू, 139 व्यवसायिक और 7 छोटे सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। ओटीपी आधारित होम डिलीवरी व्यवस्था लागू कर एजेंसियों पर भीड़ कम करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है।
The post जिला प्रशासन देहरादून ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करते हुए साफ कर दिया है appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
कल निकलेगी टपकेश्वर शोभायात्रा, दून पुलिस ने डायवर्ट कि...
Asarkari Reporter Aug 25, 2026 118 501.8k
हल्द्वानी के पत्रकारों में भी नाराजगी, न्यूज पोर्टलों क...
Asarkari Reporter Aug 26, 2026 115 501.8k
-
Tanvi SethiYeh jaankari social media par bhi widely share honi chahiye.6 months agoReplyLike (140) -
Sushma VermaLagta hai ab kuch badi baat hone wali hai.6 months agoReplyLike (169) -
Saanvi NairThis information helps in evaluating government performance.6 months agoReplyLike (157) -
Deepika ChopraImportant to verify information from multiple sources.6 months agoReplyLike (134) -
Kumud TripathiCoordination between different departments/agencies will be key.6 months agoReplyLike (148) -
Tara ReddyThis is a significant development worth following closely.6 months agoReplyLike (186)