देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

May 16, 2026 - 18:30
 139  2.8k
देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

देहरादून में चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो से करोड़ों रुपए मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई. जिसके बाद पड़ताल तेज कर दी गई है.

देहरादून: जनपद में चलाई जा रही वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत कैंट पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर के वाहन से बिना वैध प्रपत्रों के देहरादून लाई जा रहे डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की नकदी को पकड़ा है. मौके पर आयकर विभाग की टीम को बुलाकर वाहन की तलाशी ली गई और वाहन से करीब 1 करोड़ 55 लाख की नकदी बरामद हुई है. वाहन में सीक्रेट केबिन बनाकर रुपए छिपाए गए थे. साथ ही वाहन सवार तीनों व्यक्तियों से आयकर विभाग की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है और पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है.

बता दें कि शुक्रवार को कैंट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध स्कार्पियो वाहन को चेकिंग का लिए रोका गया. वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम सतीश भाई निवासी जिला मेहसाणा, गुजरात और उसके साथ वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम ठाकुर जसवंत संघ बनाजी, निवासी जिला पाटन गुजरात और सचिन पटेल, निवासी विसनागर गुजरात बताया. वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक इधर उधर की बातें करने लगा. संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस ने वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में नकदी होने की बात बताई गई.

जिसे उनके द्वारा गाड़ी की बीच और पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छिपाकर रखना बताया गया. वाहन में काफी अधिक मात्रा में कैश होने की सूचना प्राप्त होते ही आयकर विभाग को सूचित किया गया. सूचना पर आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में बने सीक्रेट केबिन से एक करोड़ 55 लाख रुपये बरामद किए गए. जिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया. पूछताछ में बरामद धनराशि के संबंध में वाहन चालक ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया. मौके पर पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों से बरामद धनराशि के संबंध में जानकारी की गई तो वाहन चालक द्वारा बताया गया कि धनराशि को वह बनारस से लेकर आया था, जिसे उसे उनके साथ वाहन में बैठे जसवंत को देना था.

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया है कि बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग की टीम ने तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कराए गए. साथ ही उनके पास से बरामद धनराशि का आकलन किया जा रहा है. साथ ही प्रकरण में आयकर विभाग द्वारा ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को सीज किया गया.

The post देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन appeared first on Uttarakhand Tak.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0