पुलिस और RBI अफसर बनकर लूटे 2.07 करोड़ रुपये, हाई कोर्ट ने CBI की हाई-टेक टीम को सौंपी जांच
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में सामने आए डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि इस तरह के संगठित और बहु-राज्यीय साइबर अपराधों की प्रभावी जांच केवल उच्च तकनीकी विशेषज्ञता वाली केंद्रीय एजेंसी ही कर सकती है।
यह आदेश जस्टिस जसजीत सिंह बेदी की पीठ ने सुनवाई के दौरान दिया। मामला पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता सुखमंदर सिंह की याचिका से जुड़ा है, जिन्होंने खुद को डिजिटल अरेस्ट बताकर की गई 2.07 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया था।
याचिकाकर्ता के अनुसार, ठगों ने खुद को पुलिस, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बताकर संपर्क किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाया और कथित जांच के नाम पर वीडियो कॉल के जरिए लगातार निगरानी में रखा।
सुनवाई में सामने आया कि 9 मई से 16 जून 2025 के बीच याचिकाकर्ता के पेंशन खाते से आरटीजीएस के माध्यम से कई ट्रांजेक्शन कर कुल 2.07 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। इस दौरान ठगों ने फर्जी आरबीआई दस्तावेज और नकली डिजिटल अरेस्ट वारंट का इस्तेमाल किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता, महायोजना क...
Asarkari Reporter Jul 21, 2026 158 491.9k
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपा...
Asarkari Reporter Jul 26, 2026 122 292.1k
विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्र...
Asarkari Reporter Jul 27, 2026 143 265.1k
तपोवन जियोथर्मल परियोजना का अन्वेषण कार्य शुरू, उत्तराख...
Asarkari Reporter Jul 19, 2026 146 501.8k
-
Priya SinghSharing this crucial update for wider reach.4 months agoReplyLike (189) -
Mitali GhoshLooking forward to more such informative posts.4 months agoReplyLike (147) -
Vanya KhanNeed more information on the 'how' and 'why' behind this.4 months agoReplyLike (105) -
Preeti SinhaCan you point towards the original announcement or gazette notification?4 months agoReplyLike (177) -
Yamini PatelHow can we ensure our voices are heard regarding this?4 months agoReplyLike (106) -
Sakshi YadavYe toh trending hona chahiye.4 months agoReplyLike (188)