बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक

Oct 12, 2026 - 09:30
 101  1.8k
बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • नौ दिन तक गूंजेंगे दुर्गा सप्तशती के मंत्र,
  • माता उर्वशी और नवदुर्गा की होगी विशेष पूजा-अर्चना

गोपेश्वर (चमोली)। हिमालय की गोद में बसे बदरीनाथ धाम में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मंदिर परिसर में घट स्थापना कर मां भगवती का अभिषेक किया। नौ दिनों तक यहां दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ माता उर्वशी और नवदुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना होगी।

नवरात्र के पहले दिन धाम के नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी ने मां भगवती का अभिषेक किया। आचार्य विजय प्रसाद पाण्डेय, मंत्री प्रसाद थपलियाल और शशांक चमोली ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

आचार्य विजय प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि नौ दिवसीय अनुष्ठान में राष्ट्र कल्याण, ऐश्वर्य वृद्धि, बाधाओं के निवारण और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की जाएगी। विजयदशमी पर हवन-यज्ञ के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का समापन होगा।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और विजय कप्रवाण ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर धाम के प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, संदीप कपरवाण, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, विपिन डिमरी, दिनेश डिमरी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0