बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कहा मेरी कोई गलती नहीं
रैबार डेस्क: बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।
रविवार देर रात करीब 11 बजे आरोपी को पुलिस ने देहरादून से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बदरीनाथ कार्यालय लेकर आई है। गिरफ्तारी के बाद बद्रीनाथ में मीडिया ने जब नौटियाल से सवाल किया तो उन्होंने इतना कहा कि मेरी कोई गलती नहीं है।
मंदिर समिति की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने चढ़ावा गणना स्थल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की विस्तृत जांच की। पुलिस का दावा है कि चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जांच के दौरान प्रमोद नौटियाल के पास से शालिग्राम, लैपटॉप व अन्य जरूरी सामान भी जब्त कर लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। मामले से जुड़े दस्तावेज, रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
क्या कोई बड़ी मछली भी है?
इस मामले में ये भी संदेह है कि चढ़ावा चोरी के मामले में क्या कोई बड़ी मछली भी है? मीडिया ने जब प्रमोद नौटियाल से ये सवाल किया तो पुलिस ने जवाब देने से इंकार कर दिया।
The post बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कहा मेरी कोई गलती नहीं appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
अंकिता केस के वीआईपी से ध्यान भटकाने के लिए जेनी को हथि...
Asarkari Reporter Nov 12, 2026 154 501.8k
‘बबली’ बनाम डेनिस बाबा, हरदा पर भड़कीं रेखा आर्या, रखे ...
Asarkari Reporter Nov 13, 2026 147 501.8k
प्रवासी उत्तराखंडियों के समार्थ्य से मिलेगी उत्तराखंड क...
Asarkari Reporter Nov 13, 2026 144 501.8k
-
Navya KhanBahut hi strong story hai yeh.4 months agoReplyLike (191) -
Chitra SaxenaA forward-looking approach is necessary.4 months agoReplyLike (177) -
Yamini MehtaChalo isse kuch naya seekhne ko mila.4 months agoReplyLike (127) -
Charu TripathiThanks to asarkari.com for highlighting this.4 months agoReplyLike (185) -
Amruta PatelCould you elaborate on the verification process for this information?4 months agoReplyLike (191) -
Indira DasWe need to weigh the pros and cons carefully.4 months agoReplyLike (193)