मुख्यमंत्री योगी का पुतला जलाने के प्रयास में दो सपाई गिरफ्तार
Meerut News: थाना सिविल लाइन पुलिस ने बिना अनुमति मुख्यमंत्री योगी का पोस्टर एवं पुतला जलाकर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने की योजना बना रहे दो समाजवादी अधिवक्ता सभा के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों सपाई बिना अनुमति मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश का पोस्टर जलाने का प्रयास किया गया था। रात्रि में थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सपा के सदस्य मुख्यमंत्री का पोस्टर एवं पुतला जलाने की योजना बना रहे हैं। उक्त कृत्य से जनाक्रोश उत्पन्न होने, शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका थी।
न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है
सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार सपाइयों के नाम व पते निम्न हैं
सतीश राणा निवासी एन/91, गंगानगर, थाना गंगानगर, जनपद मेरठ, उम्र करीब 48 वर्ष और शहजादा मोहम्मद जुफर निवासी श्यामनगर, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ, उम्र करीब 30 वर्ष हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
पितृपक्ष में दोपहर को ही क्यों किया जाता है श्राद्ध? शा...
Asarkari Reporter Sep 29, 2026 127 501.8k
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने शराब तस्कर से बरामद की...
Asarkari Reporter Sep 27, 2026 115 501.8k
-
Juhi SharmaKitna drama hai yaar!1 month agoReplyLike (98) -
Krishna ChopraA detailed impact assessment report would be beneficial.1 month agoReplyLike (145) -
Yashaswini BasuThe significance of this update cannot be understated.1 month agoReplyLike (150) -
Yashaswini MalikYeh badlav/khabar desh ke vikas ko kis tarah prabhavit kar sakta hai?1 month agoReplyLike (115) -
Bhavana KapoorLog is topic par kyun baat nahi karte?1 month agoReplyLike (183) -
Pallavi GhoshSharing this crucial update for wider reach.1 month agoReplyLike (94)