सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
देहरादून : सचिव, ग्राम्य विकास, उत्तराखंड शासन धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह वेयरहाउस ग्रामीण उत्पादकों के उत्पादों के सुरक्षित भंडारण एवं प्रभावी विपणन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय उद्यमों को सशक्त बनाने तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत सचिव की अध्यक्षता में IFAD के सहयोग से संचालित ग्रामीण उद्यम त्वरित प्रोत्साहन परियोजना (REAP) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से बल दिया गया
- ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार से जोड़ने हेतु टूरिस्ट गाइड, पर्वतारोहण आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
- पर्वतीय क्षेत्रों में मिलेट्स, विशेषकर कोणी, चीणा, मडुवा एवं झंगोरा आदि फसलों के लिए कृषि विभाग के सहयोग से सीड बैंक स्थापित किए जाएं।
- मिलेट्स के क्लस्टरों को चिन्हित कर जैविक प्रमाणन की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए।
- पर्यटन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए।
सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानद...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 153 501.8k
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक एवं MDDA उपाध्यक्ष...
Asarkari Reporter Nov 15, 2026 145 205.3k
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिली जेनी, न्या...
Asarkari Reporter Nov 12, 2026 142 350.9k
-
Snehalata NaikIske regional disparities par kya asar pad sakta hai?9 months agoReplyLike (182) -
Monika SharmaThis decision could set a precedent for future actions.9 months agoReplyLike (130) -
Deepika BasuKya aap iske baare mein aur likhenge?9 months agoReplyLike (110) -
Pooja DesaiBahut hi unpredictable story hai.9 months agoReplyLike (141) -
Jyoti GhoshThank you for the detailed explanation.9 months agoReplyLike (99) -
Bhavna ThakurWhat resources are allocated for its effective implementation?9 months agoReplyLike (105)