हिन्दू जागरण मंच ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
कोटद्वार : हिन्दू जागरण मंच के गोविन्द नगर, कोटद्वार स्थित कार्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। 77 वें गणतंत्र दिवस पर हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने ध्वज फहराया। इसके पश्चात् मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। इसके पश्चात छात्रों ने अनेकता में एकता का परिचय देते हुए विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए।
अंत में हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी भारतवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करवाता है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करने का संकल्प दिलाता है। हम सभी संविधान के मूल्यों पर चलते हुए विविधता में एकता के सूत्र को मजबूत करने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के खातिर एकजुट होने के लिए संकल्पित हो। हम गणतंत्र दिवस पर यह प्रेरणा लेते है कि आपसी भेदभाव को मिटा कर राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक कार्य में योगदान देंगे। राष्ट्रीय गीत के साथ भव्य समारोह का समापन हुआ। समारोह में हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल, जिला सहसंयोजक अनूप ध्यानी, प्रीतम नेगी, नगर संयोजक सत्यप्रकाश ढौंडियाल, सहनगर संयोजक बबलू नेगी, रविन्द्र बिष्ट, पवन जुयाल, सारिका, रश्मि, मीना, अश्विन कुकरेती, मनीष, सुरेश, विनीता आदि उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
REAP परियोजना से हेमा नेगी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इ...
Asarkari Reporter Oct 19, 2026 110 501.8k
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्कि...
Asarkari Reporter Oct 15, 2026 107 501.8k
एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी, 24 घ...
Asarkari Reporter Oct 20, 2026 110 501.8k
रानीपोखरी मौजा में रात्रि चौपाल आयोजित, एडीएम केके मिश्...
Asarkari Reporter Oct 24, 2026 146 377.1k
-
Zoya VermaBahut hi inspiring story hai.9 months agoReplyLike (169) -
Deepti PandeyMujhe lagta hai is baat ka impact hoga.9 months agoReplyLike (161) -
Amruta NaiduChalo isse kuch naya seekhne ko mila.9 months agoReplyLike (134) -
Anika SinghWhat are the economic implications of this development?9 months agoReplyLike (176) -
Sanjana SinghBahut achha analysis hai!9 months agoReplyLike (95) -
Asha NairA forward-looking approach is necessary.9 months agoReplyLike (163)