उत्तराखंड राज्य रजत उत्सव की तैयारियां जोरों पर, CM धामी ने एफ आर आई में लिया तैयारियों का जायजा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ आर आई पहुंचकर राज्य के रजत उत्सव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। कहा कि हमारे राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल जी ने बनाया और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी इसको संवार रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री जी हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं और हमारे राज्य को हमेशा से उनका सानिध्य मिलता रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने इन 25 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और 2047 के विकसित भारत निर्माण की दिशा में हमारा राज्य अग्रणीय भूमिका निभाने को तत्पर है।

उन्होंने जिला प्रशासन देहरादून, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को रजत उत्सव की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, सहदेव पुंडीर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
The post उत्तराखंड राज्य रजत उत्सव की तैयारियां जोरों पर, CM धामी ने एफ आर आई में लिया तैयारियों का जायजा appeared first on Dastak Times | दस्तक टाइम्स.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
फर्जी वीडियो पर सीएम भगवंत मान का तीखा हमला, बोले- धर्म...
Asarkari Reporter Jun 19, 2026 142 387.2k
सैंडविच में निकली मरी हुई मक्खी! भोपाल के फास्ट फूड आउट...
Asarkari Reporter Jun 18, 2026 136 413.7k
बागपत रोजगार मेला में 1042 युवाओं को मिली नौकरी, साकार ...
Asarkari Reporter Jun 15, 2026 155 501.8k
दिल्ली में दिनदहाड़े गैंगवार! 30 राउंड फायरिंग से व्याप...
Asarkari Reporter Jun 16, 2026 148 498.9k
-
Amruta BhattBig change on the way!8 months agoReplyLike (138) -
Chitra RathoreBahut hi zaroori cheez hai yeh.8 months agoReplyLike (94) -
Zoya VermaIs there a helpline number or contact point for further queries regarding this?8 months agoReplyLike (147) -
Mallika KapoorThis highlights the importance of reliable news sources.8 months agoReplyLike (99) -
Aaradhya BhatThis news prompts me to rethink my approach towards [related area].8 months agoReplyLike (179) -
Saanvi NairCould you please provide the link to the official notification or press release for this?8 months agoReplyLike (169)