उपखंड शिक्षा अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, महिला सहयोगी भी चढ़ी हत्थे
रैबार डेस्क: देहरादून जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उप शिक्षा अधिकारी और उसकी सहयोगी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा है। जिसके बाद उसे रायवाला कोतवाली ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि डोईवाला प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी हाल में तैनाती उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, ये बिल आरटीई के तहत अध्ययनरत छात्रों से संबंधित था। जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी सूचना पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना। ट्रैप के अनुसार अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा, तभी विजिलेंस की टीम ने नोट लेते गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गहन पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में केवल अधिकारी ही नहीं, बल्कि उसकी सहयोगी के रूप में एक महिला भी सतर्कता टीम के हत्थे चढ़ी। गिरफ्तार महिला की पहचान पुष्पांजलि, निवासी डालनवाला देहरादून के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ऋषिकेश के गुमानीवाला स्थित उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल से जुड़ी हुई बताई जा रही है। विजिलेंस के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही मामले में जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
The post उपखंड शिक्षा अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, महिला सहयोगी भी चढ़ी हत्थे appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
उत्तरकाशी: पहले पोर्न देखा, फिर 13 साल के लड़के ने 9 सा...
Asarkari Reporter Jun 19, 2026 102 501.8k
रुद्रप्रयाग के जंगल में क्रैश हो गया यूएवी ड्रोन, लोगों...
Asarkari Reporter Jun 26, 2026 130 222.6k
केदारनाथ धाम में स्वच्छता की अनोखी मुहिम, मंदिर से वापस...
Asarkari Reporter Jun 16, 2026 106 501.8k
-
Manisha RastogiSahi samay par sahi jaankari dena prashasan ki zimmedari hai.3 months agoReplyLike (183) -
Gauri JoshiKya yeh sach mein hona chahiye tha?3 months agoReplyLike (99) -
Megha RathiWe need to stay proactive and informed.3 months agoReplyLike (188) -
Swati BhattUnderstanding the nuances is key.3 months agoReplyLike (142) -
Sneha KapoorHow can individuals prepare or adapt to this change/news?3 months agoReplyLike (97) -
Pallavi SenguptaAppreciate the timely reporting on this matter.3 months agoReplyLike (150)