ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठिठुरन
- हेमकुंड, बदरीनाथ और रुद्रनाथ की पहाड़ियों पर बर्फबारीय लोगों ने निकाले गर्म कपड़े
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह से बदले मौसम के बीच हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ और रुद्रनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ गिर रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी दिखाई देने लगा है और ठंड बढ़ गई है।
गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। निचले क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर दिखाई देने से मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई।
तापमान में गिरावट के चलते निचले क्षेत्रों में लोगों ने भी गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सुबह और शाम ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम ने सितंबर में ही सर्दियों की दस्तक का अहसास करा दिया है।उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से बदरीनाथ, हेमकुंड और रुद्रनाथ क्षेत्र में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को भी ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी, 24 घ...
Asarkari Reporter Oct 20, 2026 110 501.8k
अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस की त्वरित क...
Asarkari Reporter Oct 16, 2026 132 501.8k
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्कि...
Asarkari Reporter Oct 15, 2026 107 501.8k
देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूब...
Asarkari Reporter Oct 19, 2026 148 501.8k
-
Kiara RaoThis sets the stage for future policy discussions.1 month agoReplyLike (96) -
Navya MehtaHow will this affect the concerned stakeholders in the long run?1 month agoReplyLike (185) -
Isha GuptaRegular reporting on progress and outcomes enhances accountability.1 month agoReplyLike (192) -
Snehalata NaikMaintaining a balanced view is important here.1 month agoReplyLike (118) -
Lavanya AgarwalUser feedback should be actively sought to improve the process.1 month agoReplyLike (110) -
Myra PatelLet's wait for official confirmation on all details.1 month agoReplyLike (176)