कहीं डबल एनकाउंटर, कहीं डबल मर्डर, हल्द्वानी में युवक युवती की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या
रैबार डेस्क: उत्तराखंड में अपराध बेलगाम होता जा रहा है। देहरादून में अभी भरे बाजार दिन दहाड़े मर्डर का मामला सुलझा भी नहीं था कि अब हल्द्वानी में युवक युवती की पत्थर से कुचलकर बेहरहमी से हत्या कर दी गई।
बता दें कि देहरादून की घटना के बाद सीएम पुष्कर धामी ने कल ही पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग ली थी। सीएम ने सख्ती से अपराध पर काबू पाने के निर्देश अफसरों को दिए थे। उसके चंद घंटों के बाद ही हल्द्वानी में इस तरह की वारदात से दहशत फैली है।
जानकारी के अनुसार गल्ला मंडी में देर रात युवक व युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के सिर व मुंह को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार की सुबह उन्हें करीब साढ़े सात बजे डायल 112 पर गल्ला मंडी में स्थित गोदामों के पास युवक व युवती की लाश पड़ी होने की सूचना मिली दोनों की बाडी के पास खून से सने हुए पत्थर भी मिले हैं। दोनों का सर पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया है। पुलिस को युवक के पास से एक चंपावत व अल्मोड़ा के आधार कार्ड मिले हैं, वहीं युवती नैनीताल की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी दोनों शवों के पहचान पत्रों की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।


बता दें कि बुधवार को दिन दहाड़े राजधानी देहरादून में तिब्बती बाजार में गैस एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही हत्या करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब हल्द्वानी में युवक-युवती के डबल मर्डर की मिस्ट्री सुलझाना नैनीताल पुलिस के लिए चुनौती है।
The post कहीं डबल एनकाउंटर, कहीं डबल मर्डर, हल्द्वानी में युवक युवती की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0