कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल मार्ग, नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से पर्यटन, संस्कृति एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, साहसिक पर्यटन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों से भी अवगत कराया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र के निरंतर सहयोग का आश्वासन भी दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत स...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 112 383.7k
बदरीनाथ में फेस्टिवल को लेकर भ्रामक पोस्ट से बचें, तथ्य...
Asarkari Reporter Sep 25, 2026 147 133.9k
कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ ...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 124 501.8k
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता स...
Asarkari Reporter Sep 14, 2026 129 501.8k
डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समी...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 152 501.8k
-
Pallavi SenguptaWhat recourse do citizens have if they face issues?1 month agoReplyLike (127) -
Radha RaiThis move towards transparency is appreciated.1 month agoReplyLike (100) -
Yamini PatelThis highlights the importance of reliable news sources.1 month agoReplyLike (115) -
Meera AggarwalThis could potentially reshape the landscape of [related sector].1 month agoReplyLike (110) -
Manisha KhanKab tak ignore karenge hum log?1 month agoReplyLike (105) -
Sarita ThakurAane wale samay mein iska kya scope hai?1 month agoReplyLike (132)