गोपेश्वर में उमड़ा जनसैलाब! धामी के मेगा रोड शो ने कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन
गोपेश्वर: उत्तराखंड की सियासत में राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत जिला चमोली के गोपेश्वर में विशाल रोड शो कर राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस शक्ति प्रदर्शन को आगामी राजनीतिक माहौल के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चमोली जिले के इतिहास में अब तक किसी भी नेता का इतना बड़ा रोड शो देखने को नहीं मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को चर्चा का केंद्र बना दिया।

रोड शो के दौरान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री धामी की सराहना करते नजर आए। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कांग्रेस विधायक की तारीफ भी बनी चर्चा का विषय
कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस के एक विधायक द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सार्वजनिक रूप से की गई तारीफ भी पूरे दिन राजनीतिक चर्चाओं का प्रमुख विषय बनी रही। इसे दोनों दलों के बीच बदलते राजनीतिक संकेतों के रूप में भी देखा जा रहा है।

राहुल गांधी के दौरे से पहले बदला सियासी माहौल
17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले गोपेश्वर में हुए इस बड़े रोड शो ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने इस सियासी शक्ति प्रदर्शन से कांग्रेस के सामने राजनीतिक चुनौती को और मजबूत कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सीसीएसयू मेरठ के आठ वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत...
Asarkari Reporter Oct 11, 2026 118 120.9k
-
Charu TripathiWord-of-mouth communication can be powerful here.3 months agoReplyLike (165) -
Ojasvi SinghIs aspect par thodi aur roshni daalne ki zaroorat hai.3 months agoReplyLike (143) -
Deepti SenJaldi se aur updates chahiye!3 months agoReplyLike (98) -
Nishita NandaWe need to weigh the pros and cons carefully.3 months agoReplyLike (175) -
Deepa MishraThis is a significant development worth following closely.3 months agoReplyLike (96) -
Zara KhanSustainability aspects are crucial for future success.3 months agoReplyLike (133)