चमोली टनल हादसा: लापता श्रमिकों में से एक का शव बरामद, मृतकों की संख्या 8
चमोली टनल हादसे में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। रेस्क्यू टीम ने लापता लोगों में से एक और श्रमिक का शव बरामद कर लिया है। जबकि दो मजदूरों की तलाश जारी है।
13 अगस्त को चमोली में आई आपदा में अभी तक आठ श्रमिकों की मौत हो चुकी है। जबकि दो मजदूर अभी भी लापता चल रहे हैं। शनिवार को रेस्क्यू टीम ने टनल से एक और लपट श्रमिक का शव बरामद किया है। शव को वाहन से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है।
टनल में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद ली जा रही है, ताकि टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की खोज की जा सके।
जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही अभियान को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन और उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
The post चमोली टनल हादसा: लापता श्रमिकों में से एक का शव बरामद, मृतकों की संख्या 8 appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी का...
Asarkari Reporter Sep 17, 2026 166 501.8k
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत...
Asarkari Reporter Sep 22, 2026 147 351.4k
सूर्य जागरण की बेवाक न्यूज़ पर बौखलाए बद्री भाई : फोन प...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 144 501.8k
हिन्दी का भारत क़ी राजभाषा से राष्ट्रभाषा का सपना क्यों ...
Asarkari Reporter Sep 13, 2026 113 501.8k
इंसाफ नहीं हुआ तो फिर दोष न दीजिएगा : जो दोषी होगा वो द...
Asarkari Reporter Sep 14, 2026 127 501.8k
-
Maya PillaiThis is going to impact everyone.1 month agoReplyLike (149) -
Sarita GuptaNeed campaigns to educate people about this.1 month agoReplyLike (98) -
Roshni VermaBahut hi factual aur real lagta hai.1 month agoReplyLike (133) -
Sarita ThakurThis news deserves more attention.1 month agoReplyLike (104) -
Deepa MishraIs mudde par jaagrukta (awareness) failaana bahut zaroori hai.1 month agoReplyLike (190) -
Manisha KhanThis could impact resource allocation.1 month agoReplyLike (93)