दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा विस्तार, सीएम रेखा गुप्ता ने एक साथ 45 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया उद्घाटन
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इन नए केंद्रों के शुरू होने के बाद राजधानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर 415 हो गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली के प्रत्येक नागरिक तक उसके घर और कॉलोनी के पास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार नए स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य 1,100 आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर स्थापित करना है और इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
घर के पास मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। इसी उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का विस्तार किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को उनके आसपास ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
ओपीडी से लेकर मुफ्त जांच तक मिलेगी सुविधा
इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों को बाह्य रोगी विभाग की सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं, टीकाकरण और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा यहां 80 प्रकार की जांच मुफ्त में कराने की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या,गमग...
Asarkari Reporter Aug 27, 2026 127 186.1k
‘वंदे मातरम् पर घिरी कांग्रेस, फजीहत से ध्यान भटकाने के...
Asarkari Reporter Aug 22, 2026 164 423.4k
मेरठ पुलिस लाइन में एसएसपी मेरठ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे ...
Asarkari Reporter Aug 16, 2026 156 501.8k
यूपी में छात्र प्रदर्शनों पर CM योगी सख्त, लापरवाही मिल...
Asarkari Reporter Aug 20, 2026 146 476.9k
-
Deepika ChopraDil ko bahut achha laga.1 month agoReplyLike (186) -
Saanvi NairAise important updates regularly milte rehne chahiye.1 month agoReplyLike (101) -
Jyoti GhoshHow can citizens verify this information independently?1 month agoReplyLike (166) -
Deepti SenUnbelievable! Reality is stranger than fiction.1 month agoReplyLike (176) -
Diya GuptaThis could inspire similar initiatives in other domains.1 month agoReplyLike (147) -
Bhavana GuptaThe comments section could provide diverse perspectives.1 month agoReplyLike (169)