दुनिया भर में आज मनाया गया विश्व खाद्य दिवस, जानिए क्या है वर्ष 2026 का थीम

Oct 17, 2026 - 00:30
 99  4.6k
दुनिया भर में आज मनाया गया विश्व खाद्य दिवस, जानिए क्या है वर्ष 2026 का थीम

नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : खाद्य सुरक्षा दुनिया की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है और इसे असुरक्षित करने वाले हर एक कारकों के बारे में दुनिया को पता होना जरूरी है। दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा साक्षरता फैलाये बिना एक खाद्य आत्म निर्भर विश्व का निर्माण नहीं किया जा सकता और वैसे भी खाद्यान्न को जीवन का आधार माना जाता है। बावजूद इसके आज भी दुनियाभर में लाखों लोग रोजाना भूखे पेट सोने और कुपोषण का शिकार बनने पर मजबूर हैं। ऐसे में दुनिया भर के लोगों के बीच खाद्य सुरक्षा और भूख से संबंधित मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है।

विश्व खाद्य दिवस को मानने के पीछे का असल उद्देश्य लोगों को कुपोषण और भुखमरी के प्रति सचेत करना है, ताकि दुनिया में कोई भी व्यक्ति भूख के कारण अपनी जान न गंवाए। ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत उन देशों में शामिल है जहां भुखमरी एक ‘गंभीर’ ( Serious) समस्या बनी हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत को 122 देशों में 100 वां स्थान मिला है।

वर्ल्ड फूड डे का इतिहास :

वर्ल्ड फूड डे की स्थापना 1945 में खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा की गई थी। एफएओ संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 2014 में हुई थी।

वर्ल्ड फूड डे 2026 का महत्व

वर्ल्ड फूड डे 2026 को मनाने का उद्देश्य दुनिया को याद दिलाना है कि भोजन सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का अधिकार है। विश्व खाद्य दिवस के जरिए लोगों को समझाने की कोशिश की जाती है कि खाने की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। खाने को बचाना और लोगों में बांटना बहुत जरूरी है। वैश्विक स्तर पर ऐसे दिवस को मनाए जाने से लोगों में जागरूकता आती है।

वर्ल्ड फूड डे 2026 की थीम

विश्व खाद्य दिवस को मनाने के लिए हर साल एक नई थीम रखी जाती है। इस साल विश्व खाद्य दिवस 2026 की थीम ‘ आज नवाचार करें। कल का पोषण करें।”(“Innovate today. Nourish tomorrow.”) है। यह थीम संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा निर्धारित की गई है।

यह विषय टिकाऊ खाद्य प्रणालियों (sustainable food systems) के निर्माण, कृषि में नई तकनीकों और वैज्ञानिक नवाचारों को अपनाने तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए पौष्टिक और सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने पर जोर देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0