देहरादून में दिनदहाड़े फायरिंग, हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों ने चलाई गोलियां, एक घायल
रैबार डेस्क: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर कुछ युवक खड़े थे, तभी हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार में सवार गुरमीत नाम का युवक कुछ अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा और युवकों पर फायरिंग कर दी। हालांकि पहली घटना में किसी को चोट नहीं आई।
फायरिंग के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद युवकों ने उसका पीछा किया। इसके बाद शिमला बायपास रोड स्थित सेंट ज्यूड चौक के पास एक बार फिर फायरिंग की गई। इस दौरान साहिल नाम का युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार का नंबर HR51AZ0890 बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि घटना में शामिल दोनों पक्ष पहले एक-दूसरे को जानते हैं। पिछले कुछ समय से गुरमीत का आदित्य, सुजल और अंशुल के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच मतभेद बढ़ने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही फायरिंग की घटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
The post देहरादून में दिनदहाड़े फायरिंग, हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों ने चलाई गोलियां, एक घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
डेयरी के पैसे न लौटाने पर थी खुन्नस, दोस्तों के साथ मिल...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 145 376.1k
राम माधव बने उत्तराखंड बीजेपी के प्रभारी, दुष्यंत गौतम ...
Asarkari Reporter Sep 24, 2026 120 494.4k
बदरीनाथ धाम में DJ की धुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीर्...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 106 407.9k
-
Nandini RaoPuri prakriya (process) ki spashtata bahut zaroori hai.1 month agoReplyLike (141) -
Kirti NarayanImportant to differentiate facts from opinions here.1 month agoReplyLike (129) -
Asha NairThe comments section could provide diverse perspectives.1 month agoReplyLike (109) -
Bhavya SinghWe should discuss this within our families and communities.1 month agoReplyLike (166) -
Juhi SharmaThere should be clear ownership and responsibility defined.1 month agoReplyLike (149) -
Amruta JoshiIs there a mechanism for public scrutiny or audit?1 month agoReplyLike (177)