देहरादून में भारी से अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट, जिले में 18 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 18 सितम्बर, 2025 को जारी अद्यतन मौसम नॉवकास्ट (प्रातः 01:25 बजे) के अनुसार दिनांक 18 सितम्बर, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का “रेड” अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 18.09.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 18.09.2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय के अध्यापकों / कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 150 501.8k
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, त...
Asarkari Reporter Sep 17, 2026 158 419.5k
हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 159 501.8k
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सब...
Asarkari Reporter Sep 24, 2026 157 117.9k
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उप...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 155 145.1k
-
Madhuri ChawlaHow can citizens participate in ensuring accountability?12 months agoReplyLike (182) -
Swati BhattWhat steps are being taken to minimize errors or delays?12 months agoReplyLike (125) -
Sanjana TiwariYeh toh ek twist lag raha hai.12 months agoReplyLike (179) -
Ankita SinhaBahut hi zyada impactful baat hai.12 months agoReplyLike (189) -
Namrata SaxenaThis sets a standard for future administrative actions.12 months agoReplyLike (90) -
Seema AroraThis is a complex issue with multiple viewpoints.12 months agoReplyLike (102)