उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..
कपाटोद्घाटन महाभिषेक समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा चुका है।
आदिबदरी मंदिर के कपाट वैदिक परंपराओं के अनुरूप 14 जनवरी को सुबह साढ़े पांच बजे श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को समिति ने भव्य रूप से सजाया है। साथ ही अन्य तैयारियां भी पूरी कर दी हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने बताया कि कपाटोद्घाटन महाभिषेक समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा चुका है। गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में व्यास मंच का निर्माण किया गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट महाभिषेक समारोह का शुभारंभ करेंगे। प्रथम दिन महिला मंगल दल धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
चंडिका देवी के निशान कल करेंगे गंगा स्नान
जिलासू की चंडिका देवी की दिवारा यात्रा ने मंगलवार को नगर भ्रमण किया। बुधवार सुबह देवी के निशान संगम पर गंगा स्नान करेंगे। सोमवार रात को मुख्य बाजार में प्रवास के बाद मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने देवी की पूजा की। इस दौरान देवी देवताओं के पश्वा अवतरित हुए और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पुजारी द्वारिका प्रसाद, आयोजक समिति के अध्यक्ष दिलबर चौहान, सचिव ईश्वर राणा, सुखदेव चौहान, राजा चौहान, कमलेश गैरोला, हरीश चौहान और कुलदीप चौहान आदि मौजूद थे।
The post उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट.. appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
फिल्मों से 5 साल में ₹1,759 करोड़ का निवेश, शूटिंग लोके...
Asarkari Reporter Sep 22, 2026 157 501.8k
केदारघाटी में सियासत गरमाई, दुग्गल बिट्टा निरीक्षण भवन ...
Asarkari Reporter Sep 19, 2026 116 501.8k
ग्राम प्रधानों ने की एमपी-एमएलए की तरह निधि की मांग, 10...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 123 501.8k
-
Roshni MalikUnbelievable! Reality is stranger than fiction.9 months agoReplyLike (175) -
Esha JoshiMazaa aa gaya yeh padhke.9 months agoReplyLike (108) -
Radha RaiYeh kab tak chalta rahega?9 months agoReplyLike (125) -
Snehalata NaikThank you for the amazing insights!9 months agoReplyLike (130) -
Chitra NaiduKaash sab log aise sochte!9 months agoReplyLike (124) -
Sarita JainCitizens have the right to be informed about such decisions.9 months agoReplyLike (120)