दुःखद: सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, 3 महिलाओं की मौत, 5 घायल
रैबार डेस्क: विकासनगर क्षेत्र में सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि पांच अन्य घायल हैं। ये हादसा बैराटखाई–गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी वाहन गागंरोऊ गांव से सवारियों को लेकर विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित करीब आठ लोग सवार थे। जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वाहन सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े।
हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई ।
मृतकों के नाम
लूसो देवी, पत्नी नंदूदास, उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी गागंरोऊ, कालसी, देहरादून
गीता देवी, पत्नी प्रकाश खन्ना, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी खुसियो, कालसी, देहरादून
धनो देवी, पत्नी संतू दास, निवासी चिट्टाड, कालसी, देहरादून
The post दुःखद: सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, 3 महिलाओं की मौत, 5 घायल appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
छात्रसंघ चुनाव: भाजपा के गढ़ पौड़ी में NSUI का परचम, बि...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 137 501.8k
कालसी में माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण,PM के बर्थडे प...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 103 320.5k
-
Rekha RaoKya iske alawa aur koi relevant details hain jo miss ho rahi hain?7 months agoReplyLike (181) -
Neetu RathiSamajhna thoda mushkil hai abhi.7 months agoReplyLike (117) -
Manisha DesaiAb samay badalne wala hai.7 months agoReplyLike (130) -
Meenakshi MenonThis could potentially reshape the landscape of [related sector].7 months agoReplyLike (94) -
Shweta SaxenaKya is baat par action liya jayega?7 months agoReplyLike (121) -
Vanya KhanYeh kab tak chalta rahega?7 months agoReplyLike (177)