बजट 2026: इको-फ्रेंडली माउंटेन ट्रेल्स की घोषणा से उत्तराखंड में बढ़ेगा पर्यटन, मिलेंगे रोजगार
रैबार डेस्क: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों के पर्यटन को बढ़ावा देने की बड़ी घोषणा की है। बजट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में इको-फ्रेंडली माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने का ऐलान किया गया है।
इन ट्रेल्स के बनने से ट्रेकिंग, हाइकिंग, माउंटेन बाइकिंग और घुड़सवारी जैसे प्रकृति-आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ये माउंटेन ट्रेल्स संकीर्ण, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल होंगी। इसके साथ ही पूर्वी घाट की अराकू वैली और पश्चिमी घाट के पोटीगाई मलाई क्षेत्र में भी इसी तरह की ट्रेल्स विकसित की जाएंगी। सरकार का मानना है कि पर्यटन आने वाले समय में रोजगार और आर्थिक विकास का बड़ा इंजन बनेगा।
सीएम धामी ने की बजट की सराहना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट की इस घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसे दूरदर्शी पहल बताया। सीएम धामी ने कहा कि इससे पर्वतीय इलाकों में स्थानीय लोगों की आजीविका मजबूत होगी, युवाओं और स्थानीय निवासियों के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।
The post बजट 2026: इको-फ्रेंडली माउंटेन ट्रेल्स की घोषणा से उत्तराखंड में बढ़ेगा पर्यटन, मिलेंगे रोजगार appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
CM धामी ने निर्देश, 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त ...
Asarkari Reporter Sep 15, 2026 142 133.5k
60 वर्ष की महिलाएं करेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 10...
Asarkari Reporter Aug 29, 2026 144 501.8k
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सोमवार को इन जिलों में बंद र...
Asarkari Reporter Aug 31, 2026 140 501.8k
-
Sarita ThakurKya is baat par action liya jayega?7 months agoReplyLike (111) -
Nandini RaoIske implementation mein transparency kaise sunishchit ki jayegi?7 months agoReplyLike (139) -
Sakshi YadavIs jaankari ko regional languages mein bhi uplabdh karana chahiye.7 months agoReplyLike (111) -
Rani VermaChalo ab baat aage badhegi.7 months agoReplyLike (132) -
Maya PillaiThings seem to be moving in a new direction.7 months agoReplyLike (159) -
Oindrila SinghWhat steps should citizens take based on this information?7 months agoReplyLike (183)