मंगलवार रात तक हुई बर्फबारी.. बुधवार को मौसम ने दी रहता दिनभर खिली धूप
चमोली । जनपद में मंगलवार रात से शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहा, जिससे बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी समेत पूरी नीति घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। बद्रीनाथ धाम और विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में इस सीजन की दूसरी भारी बर्फबारी दर्ज की गई है, जहां दो से ढाई फीट तक बर्फ जम चुकी है। हालांकि, इस बर्फबारी ने हनुमान चट्टी से आगे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया है और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है, लेकिन पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। अकेले औली में पिछले एक सप्ताह के भीतर 4000 से अधिक सैलानी पहुंच चुके हैं, जो वहां की मखमली बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों और फरवरी के पहले सप्ताह में भी भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जिससे आगामी दिनों में यहां पर्यटकों की आमद और बढ़ने की उम्मीद है।
कारोबारियों में जगी नई उम्मीद: औली में सैलानियों की बढ़ी रौनक
दिसंबर और जनवरी के शुरुआती हफ्तों में सूखे के कारण पर्यटन कारोबार पर पड़ रही मार के बाद, अब हुई भारी बर्फबारी ने स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। पर्यटन कारोबारी विकेश डिमरी, अरविंद साह, मनीष रतूडी के अनुसार, नए साल की शुरुआत में हुई यह बर्फबारी एक सुखद संदेश है, जिससे अब औली में सैलानियों का तांता लगने लगा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी दिनों में भी पर्यटकों की आमद और बढ़ेगी, जिससे ठप पड़े पर्यटन व्यवसाय को एक नई गति मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
रानीपोखरी मौजा में रात्रि चौपाल आयोजित, एडीएम केके मिश्...
Asarkari Reporter Oct 24, 2026 146 374.3k
सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवा...
Asarkari Reporter Oct 15, 2026 127 501.8k
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित ...
Asarkari Reporter Oct 27, 2026 123 260.2k
खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्या...
Asarkari Reporter Oct 17, 2026 122 501.8k
बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगव...
Asarkari Reporter Oct 12, 2026 101 501.8k
-
Sanjana KhanThe focus should now be on future-proofing this initiative.9 months agoReplyLike (170) -
Zoya VermaThis reflects on the responsiveness of the administration.9 months agoReplyLike (135) -
Nikita DeyPublic libraries and community centers can help spread this info.9 months agoReplyLike (182) -
Meera AggarwalLog is topic par kyun baat nahi karte?9 months agoReplyLike (180) -
Juhi SharmaBahut hi logical point lagta hai.9 months agoReplyLike (109) -
Aaradhya BhatEnsuring timely information reaches everyone is key.9 months agoReplyLike (130)