मंडल मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल
गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर मंडल से आगे दिलोंबैंड के पास आर्मी का एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो जवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। जहां से गंभीर घायल धवन सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर मंडल से आगे दिलोंबैंड के पास आर्मी का वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड साइड में जा गिरा। वाहन में सिग्लन कंपनी के चालक जाबाज सिंह (29) व धवन सिंह (23) सवार थे। दुर्घटना में दोनों की सिपाही घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को बाहर निकाला। बताया कि घायल चालक जाबाज सिंह पर हल्की चोंटे आई हैं। जबकि धवन सिंह के सर पर चोंटे आई हैं। जो अचेत अवस्था में होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुल...
Asarkari Reporter Sep 29, 2026 109 501.8k
नैक प्रत्यायन की तैयारियों को मिलेगी विशेषज्ञ मार्गदर्श...
Asarkari Reporter Oct 11, 2026 135 166.1k
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल ...
Asarkari Reporter Oct 10, 2026 122 193.3k
-
Mamta MishraMazedar aur impactful article hai.6 months agoReplyLike (140) -
Ekta RastogiThis could inspire similar initiatives in other domains.6 months agoReplyLike (142) -
Chandni MehtaFinally, someone raised this point!6 months agoReplyLike (108) -
Hemlata TiwariKya hum is baare mein aur jaan sakte hain?6 months agoReplyLike (186) -
PoonamDixitBahut hi inspiring story hai.6 months agoReplyLike (95) -
Krishna PillaiLog isse kyun ignore karte hain?6 months agoReplyLike (172)