मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: राजसी अंदाज में विदा हुईं बेटियां, विवाह और निकाह के बंधन में बंधीं जोड़ी

Jun 13, 2026 - 18:30
 107  11.9k
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: राजसी अंदाज में विदा हुईं बेटियां, विवाह और निकाह के बंधन में बंधीं जोड़ी

Baghpat News: जनपद बागपत का यह दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक के बाद एक वीआईपी आते रहे और वर वधु को आशीर्वाद देते रहे। दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित हरी कैसल थ्री स्टार होटल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जोड़ों ने एक साथ सभी रस्मों रिवाज पूरे कर अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया। कार्यक्रम में कुल 139जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
राजसी अंदाज में सजाया गया वैवाहिक स्थल
वैवाहिक स्थल राजसी अंदाज में सजाया गया था। सफेद और भगवा रंग के टेंटों से सजा परिसर, फूलों की मालाओं से सजे मंडप और मंच, हर दिशा में उल्लास और एकता का वातावरण फैला था। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की जोड़ियां एक ही परिसर में विवाह और निकाह के बंधन में बंधीं, जो गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल रही।
शहनाई और बैंडबाजों के गीतों के बीच जोड़े मंच पर आए
शहनाई की मधुर धुनों, बैंडबाजे के गीतों और मेहमानों की तालियों के बीच जब नवविवाहित जोड़े मंच पर आए, तो हर किसी की आंखें खुशी से चमक उठीं। हरी कैसल जनपद का सबसे प्रतिष्टित मैरिज हाल है। जिसमें जगह-जगह संप्रदायों के अनुसार सेल्फी प्वाइंट बनाए गए, जयमाला के लिए आशीर्वाद समारोह स्टेज बनाया गया।
सांसद, विधायक और डीएम उपस्थित रहे
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के वैवाहिक कार्यक्रम में सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक योगेश धामा, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने वर वधू को मौके पर पहुंचकर आशीर्वाद दिया। उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक और भव्य रहा।
शादी में खानों के पकवानों का मेहमानों ने लिया स्वाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक रूप से होने वाले विवाह के साक्षी में अधिकारियों से लेकर प्रतिनिधियों तक राजनेताओं से लेकर अधिकारी प्रतिभाग करते रहे और सभी को आशीर्वाद देते हैं। हर किसी पेरेंट्स की यह उम्मीद होती है कि उनके बेटा बेटियों की शादी में बड़े-बड़े लोग आए एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अधिकारी से लेकर मंत्री तक प्रतिभाग करते हैं। शादी में खानों के पकवानों में चाऊमीन ,गोलगप्पे ,दही बड़े, टिक्की, रसगुल्ला ,छोले चावल ,पूरी, तंदूरी रोटी बेसन रोटी ,मिक्स वेज, दाल मखनी ,पनीर आईस क्रीम जैसे पकवानों के लिए सुंदर-सुंदर स्टॉल सजाए गए थे। ये मेहमानों को अपनी और आकर्षित कर रहे थे।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियों और उनके स्वजनों के कि चेहरे की मुस्कुराहट ही इस योजना की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने स्वयं पुष्पवर्षा कर नवविवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं निकाह एवं विवाह समारोह में उपस्थित रहकर स्वयं की देखरेख में सभी रीति रिवाज संपन्न कराए।
विदाई के दौरान हर आंखे हुईं नम
जैसे ही फेरे और निकाह संपन्न हुए। पुष्पवर्षा और मंगलगीतों के बीच जब 139डोलियाँ रवाना हुईं तो हर आंख में गर्व और कृतज्ञता के आँसू थे। यह दिन केवल विवाह का नहीं, बल्कि नारी गरिमा, सामाजिक एकता और आत्मनिर्भरता के उत्सव का दिन बन गया। जिसमें हिंदू धर्म के रीति रिवाज के अनुसार आज 101 शादी में मुस्लिम धर्म के अनुसार 38 निकाह कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके साक्षी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी रहे। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, मुख्य पुजारी पूरा महादेव पंडित जय भगवान, सीडीओ राहुल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र कुमार, एसडीएम मनीष यादव आदि अधिकारी अन्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0