यूसीसी में देहरादून बना मिसाल, सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत पंजीकरण पूर्ण
देहरादून : राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के सफल क्रियान्वयन की दिशा में राजधानी देहरादून ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद के सभी विभागीय कर्मचारियों का यूसीसी पोर्टल पर शत-प्रतिशत नामांकन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी एवं प्रभावी कार्ययोजना के तहत यह लक्ष्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया गया। विभागीय कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। जनपद देहरादून में ट्रेजरी डेटा के अनुसार कुल 26,049 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 7,263 कर्मचारियों का विवाह 26 मार्च 2010 के बाद संपन्न हुआ है। ऐसे सभी पात्र कर्मचारियों ने यूसीसी के अंतर्गत अपना नामांकन पूर्ण कर लिया है।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों एवं प्रशासनिक प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप जनपद में सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्राउंड लेवल पर किए गए प्रयासों के माध्यम से अब तक यूसीसी पोर्टल के जरिए 60 हजार से अधिक विवाह पंजीकरण सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभागीय अधिकारी पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे यूसीसी के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति मिल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगव...
Asarkari Reporter Oct 12, 2026 101 501.8k
डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया बीन नदी पर निर्माणाधीन ...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 120 405.4k
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा ए...
Asarkari Reporter Oct 25, 2026 137 318.4k
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानद...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 153 437.6k
सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवा...
Asarkari Reporter Oct 15, 2026 127 501.8k
-
Sneha KapoorBahut hi intriguing story hai.9 months agoReplyLike (123) -
Krishna ShuklaYeh badlav/khabar desh ke vikas ko kis tarah prabhavit kar sakta hai?9 months agoReplyLike (160) -
Seema AroraWhat steps should citizens take based on this information?9 months agoReplyLike (113) -
Sanjana MishraWhat are the potential future risks or challenges?9 months agoReplyLike (174) -
Amrita SenKaash sab log aise sochte!9 months agoReplyLike (98) -
Surbhi AhujaBahut hi powerful message diya hai.9 months agoReplyLike (156)