सीएम धामी ने ईगो को ठुकरा साहसिक फैसलों से साबित किया बड़ा कद, प्रशासन की चिंता और पर्सनल ईगो को नहीं होने दिया राजकाज पर हावी
देहरादून : उत्तराखंड राज्य के राजनैतिक- प्रशासनिक इतिहास में यह दुर्लभतम क्षण होगा जब कोई मुख्यमंत्री आंदोलनरत लोगों से बात करने के लिए सीधे उनके बीच पहुंचा हो, इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यवस्था को लेकर उठने वाले सवालों से लेकर पर्सनल ईगो तक को दरकिनार करते हुए, युवाओं पर भरोसा जताने का काम किया। इस साहसिक फैसले से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कूल स्टाइल और बड़े कद वाले नेता के रूप में उभरे हैं।
विगत एक सप्ताह से धरना दे रहे युवाओं के बीच खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने को लेकर प्रशासन की हिचक होनी स्वाभाविक थी। एक पहलू यह भी है कि आंदोलन के चलते कई बार दोनों पक्षों के ईगो भी हावी होने लगते हैं। उत्तराखंड ने पूर्व में ऐसे कई प्रकरण देखे हैं, जहां ईगो के कारण बात बिगड़ गई, लेकिन सीएम धामी ने इस विषय पर पहले दिन से ही बेहद संतुलित रुख अपनाया, इस कारण ना तो बल प्रयोग की जरूरत पड़ी और नहीं आमने- सामने, आरोप -प्रत्यारोप की स्थिति बनी। उन्होंने बिना किसी संकोच के सीधे युवाओं से रियल टाइम संवाद करना ठीक समझा, धरना स्थल पर युवाओं के ही माइक को पकड़ते हुए, मुख्य मांग पर सहमति जताते हुए, उन्होंने साफ कर दिया कि सरकार तनातनी के बजाय युवा शक्ति के साथ भरोसे के पुल को हर हाल में मजबूत करना चाहती है। इसमें किसी को भी संदेह के बीज नहीं बोने दिए जाएंगे, जिसका अंतत: सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ ...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 124 490.7k
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत स...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 112 351.9k
राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने ...
Asarkari Reporter Sep 22, 2026 134 249.4k
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सब...
Asarkari Reporter Sep 24, 2026 157 162.2k
बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष के...
Asarkari Reporter Sep 15, 2026 125 501.8k
-
Rani VermaKitna drama hai yaar!12 months agoReplyLike (91) -
Preeti SinhaIske possible positive aur negative consequences kya ho sakte hain?12 months agoReplyLike (118) -
Ekta AggarwalJanta ka dhyan is taraf le jana chahiye.12 months agoReplyLike (127) -
Bhavana GuptaPositive changes honge hopefully.12 months agoReplyLike (116) -
Sanjana SaxenaWe need robust frameworks to ensure accountability.12 months agoReplyLike (133) -
Kavya MalikAisa kaise ho sakta hai?12 months agoReplyLike (106)