4 IPS अधिकारियों के तबादले, श्वेता चौबे होंगी टिहरी जिले की नई एसएसपी
रैबार डेस्क: शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
कुंभ मेला 2026 की संवेदनशीलता को देखते हुए योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) के पद से हटाकर अब कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक की कमान सौंपी गई है। रावत की छवि एक अनुशासित और रणनीतिकार अधिकारी की रही है, जो मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। इसी क्रम में, आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद से मुक्त कर कुंभ मेला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इन दोनों अधिकारियों की जुगलबंदी पर कुंभ के दौरान कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भारी दारोमदार होगा।

इसके अलावा सेनानायक आईआरबी द्वितीय के पद पर कार्यरत तेज तर्रार महिला आईपीएस श्वेता चौबे को टिहरी जिले का कप्तान बनाया गया है। श्वेता चौबे इससे पहले पौड़ी में भी एसएसपी रह चुकी हैं। साथ ही विशाखा अशोक भदाणे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय के पद पर भेजा गया है।
The post 4 IPS अधिकारियों के तबादले, श्वेता चौबे होंगी टिहरी जिले की नई एसएसपी appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
मसूरी में हरियाणा के पर्यटक की गुंडागर्दी, प्लास्टिक क्...
Asarkari Reporter Jun 30, 2026 135 304.2k
फिर सवालों में UKSSSC, वाहन चालक परीक्षा की मेरिट लिस्ट...
Asarkari Reporter Jun 20, 2026 106 501.8k
नगरासू : दूसरे दिन भी गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा जा...
Asarkari Reporter Jun 22, 2026 154 501.8k
-
Chitra DesaiReality check zaroori hai.3 months agoReplyLike (137) -
Seema AroraThe real impact will only be clear after observing its implementation.3 months agoReplyLike (115) -
Simran KaurBahut acha perspective diya hai.3 months agoReplyLike (174) -
Sanjana IyerLet's hope for positive outcomes from this.3 months agoReplyLike (181) -
Radha RastogiTechnology ka istemaal process ko streamline karne mein madad kar sakta hai.3 months agoReplyLike (139) -
Manisha DesaiStandard Operating Procedures (SOPs) should be clearly defined.3 months agoReplyLike (192)