NEET UG 2026 : आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख छात्र सफल
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को NEET UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम के साथ ही टॉपर्स और कटऑफ सूची भी जारी की गई। इस वर्ष पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 प्राप्त की। परीक्षा में कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
जारी टॉप-10 सूची में राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल तीसरे, बिहार के आयुष भलोटिया चौथे और महाराष्ट्र की कुडालेश्रावणी कृष्णा पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं बिहार की रिया रंजन, उत्तर प्रदेश के आर्यन दुबे, पंजाब के गीतांश सरीन, राजस्थान के गौरव सिंह मोहनीश और महाराष्ट्र के मारुति भोसले ने भी शीर्ष-10 में स्थान बनाया।
एनटीए ने परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की है। सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कटऑफ 715 से 213 अंक, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए 212 से 177 अंक निर्धारित की गई है।
एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम, कटऑफ और फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
थलीसैंण की सड़कों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षा,...
Asarkari Reporter Aug 29, 2026 143 154.8k
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एम...
Asarkari Reporter Aug 25, 2026 132 360.8k
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष...
Asarkari Reporter Aug 27, 2026 118 241.7k
-
Pallavi GhoshThe comments section could provide diverse perspectives.2 months agoReplyLike (102) -
PoonamDixitBhot interesting cheez hai yeh.2 months agoReplyLike (133) -
Charu TripathiAre the decision-making processes documented and accessible?2 months agoReplyLike (146) -
Bhavana KapoorWhat resources are allocated for its effective implementation?2 months agoReplyLike (171) -
Bhavana ChakrabortySuperb coverage by this platform!2 months agoReplyLike (181) -
Siya VermaIs there a way for citizens to provide feedback or suggestions?2 months agoReplyLike (122)