UK News: वन अधिकारी बनकर दिया नौकरी का झांसा, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के नाम पर ठगे 73 हजार रुपये
चौखुटिया: साइबर ठग ने खुद को वन विभाग का अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने का लालच दिया और एक व्यक्ति से 73,293 रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र में एक व्यक्ति से साइबर ठग ने वन विभाग का अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 73,293 रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत चौखुटिया थाने में दर्ज कराई है।
थापला मासी चौखुटिया निवासी प्रकाश चंद्र सिंह ने बताया कि 23 अगस्त 2025 की सुबह 9:30 बजे एक अज्ञात कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को वन अधिकारी बताते हुए कहा कि वन विभाग में भर्ती चल रही है। इच्छुक होने पर उसने उनसे दस्तावेज मांगे और फॉरेस्ट गार्ड पद पर भर्ती कराने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप पर एक फॉर्म भेजकर कहा कि वह खुद उसमें जानकारी भर देगा, बस जरूरी दस्तावेज भेज दो। साथ ही 470 रुपये फॉर्म फीस के नाम पर जमा कराने को कहा। पीड़ित ने स्कैनर मिलने पर यह रकम भेज दी।
इसके बाद एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने बीमा शुल्क के नाम पर 3960 रुपये मांगे और वह भी भेज दिए गए। ठग यहीं नहीं रुका, उसने मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और दस्तावेज सत्यापन के बहाने 73,293 रुपये और हड़प लिए।
शक होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इस मामले पर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
The post UK News: वन अधिकारी बनकर दिया नौकरी का झांसा, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के नाम पर ठगे 73 हजार रुपये appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंड...
Asarkari Reporter Oct 23, 2026 122 501.8k
महिला अंडर-19: उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन,...
Asarkari Reporter Oct 17, 2026 139 501.8k
iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने...
Asarkari Reporter Oct 22, 2026 160 501.8k
अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली...
Asarkari Reporter Oct 31, 2026 135 450.7k
-
Kiara RaoHow will the effectiveness of the implementation be measured?1 year agoReplyLike (191) -
Tanvi SethiKya aap iske baare mein aur likhenge?1 year agoReplyLike (118) -
Esha PatelWhat a brilliant perspective!1 year agoReplyLike (109) -
Navya MehtaKya is baat par action liya jayega?1 year agoReplyLike (132) -
Nandita ReddyWhat are the economic implications of this development?1 year agoReplyLike (117) -
Deepti SenCould you please provide the link to the official notification or press release for this?1 year agoReplyLike (127)