अयोध्या की ऋतु सिंह ने फिर लहराया परचम, प्री-यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
अयोध्या। 29वीं प्री-यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या की ऋतु सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां ऋतु सिंह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद ऋतु सिंह को उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जी.एस. सिंह ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम यादव, एसपी ग्रामीण अरुण कुमार, बलवंत सिंह, पीसीएस अधिकारी अभिषेक सिंह और प्रवीण यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रदेशभर से जुटे निशानेबाज, कड़ी प्रतिस्पर्धा में हासिल की जीत
इस प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शूटरों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ऋतु सिंह का यह प्रदर्शन उनके अनुभव और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।
पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुकी हैं दम
ऋतु सिंह इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने नेशनल मास्टर्स गेम्स, गोवा में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। लगातार मिल रही इन सफलताओं से अयोध्या का नाम खेल जगत में रोशन हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सीसीएसयू मेरठ के आठ वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत...
Asarkari Reporter Oct 11, 2026 118 175.9k
-
Isha GuptaSamay badalne wala hai.6 months agoReplyLike (126) -
Lavanya MishraSomething feels off about this.6 months agoReplyLike (93) -
Zara KhanIske agle kadam ya timeline ke baare mein koi spashtata hai?6 months agoReplyLike (128) -
Archana RoyYeh article bahut hi insightful hai.6 months agoReplyLike (133) -
Ananya SharmaYeh mahatvapurna jaankari adhik se adhik logon tak pahunchni chahiye.6 months agoReplyLike (191) -
Vaishali GuptaMazedar aur impactful article hai.6 months agoReplyLike (187)