आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
पौड़ी : बाल विकास परियोजना कोट के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद संदीप रावत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रगतिशील मंच की अध्यक्ष शशि उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू चमोली द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों को बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर सुपरवाइजर सीता देवी ने विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और बालिकाओं के बेहतर पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान दो नवजात बालिकाओं सारिया एवं बानी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही एक महिला को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया, जबकि नकोट कीर्तन मंडली ने बालिकाओं के स्वागत में भजन–कीर्तन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।
मुख्य अतिथि ने विभाग द्वारा बालिकाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बेटियों को समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं प्रगतिशील मंच की अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बालिका सम्मान के ऐसे कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
Asarkari Reporter Sep 10, 2026 159 150.9k
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष...
Asarkari Reporter Aug 27, 2026 118 501.8k
कृष्णमोहन जोशी समेत सात युवाओं की स्मृति में पोखड़ा में...
Asarkari Reporter Aug 30, 2026 146 501.8k
-
Himani BhardwajHow will this affect the concerned stakeholders in the long run?6 months agoReplyLike (101) -
Gargi DasWhat future developments can we anticipate related to this?6 months agoReplyLike (116) -
Radhika SethThanks for bringing this important matter to light.6 months agoReplyLike (184) -
Shalini DasWell-articulated summary of the situation.6 months agoReplyLike (129) -
Pooja DesaiHolding authorities accountable is part of a healthy democracy.6 months agoReplyLike (140) -
Oindrila MishraPerformance metrics should be publicly available.6 months agoReplyLike (190)