आज मौसम : जानिए आज उत्तराखंड से लेकर यूपी तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

May 6, 2026 - 09:30
 161  3.4k
आज मौसम : जानिए आज उत्तराखंड से लेकर यूपी तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Today Weather News : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम लगातार बदल रहा है। धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि के बाद अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब 9 मई से मौसम में बदलाव आएगा। आईएमडी ने आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर में दिखेगा मौसम का असर
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और दिल्ली- एनसीआर में आज बुधवार को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश का असर देखने को मिलेगा। इस बीच कहीं कहीं आंधी और बारिश की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम परिवर्तन का असर देखा जाएगा। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होगा। उन्होंने बताया कि इन दिनों कश्मीर के आसपास एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई हिस्सों में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर रहेगा।
पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली- एनसीआर सहित उत्तर भारत में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

9 से गर्मी पकड़ेगी जोर
मौसम में राहत के बाद तापमान में तेज बढ़ोतरी होगी। इससे गर्मी जोर पकड़ेगी। उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में लू की संभावना भी है।

पूर्वी भारत में ओलावृष्टि और तेज तूफान, पश्चिम भारत में भी बदलेगा मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश, मप्र ओडिशा और झारखंड में आज गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिम भारत के अलावा मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान में गरज के साथ मध्यम बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान हैं।

तापमान में तेज उतार चढ़ाव
उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में 9 मई तक अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। जिससे कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी फिर तेज होगी। वहीं मध्य भारत में 6 मई तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके बाद इसमें स्थिरता बनी रहेगी। 9 मई के बाद से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि के चलते आने वाले दिनों में गर्मी का असर फिर तेज हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0